November 6, 2026

*15 हजार का इनामी व बर्खास्त दरोगा धीरेंद्र शुक्ला अली गंज से गिरफ्तार*

Spread the love

सहादतगंज में बहुचर्चित श्रवण साहू हत्याकांड के आरोपी अकील अंसारी का साथी व श्रवण साहू को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने वाला 15 हजार का इनामी बर्खास्त दरोगा धीरेंद्र शुक्ला 3 साल से फरार चल रहा था ।
माफिया व दुर्दांत अपराधी अकील के साथ मिलकर बेगुनाहों का अपहरण कर किया था टार्चर,
हिस्ट्रीशीटर अकील की हत्या की सुपारी देने का आरोप लगाकर श्रवण साहू को फर्जी मुकदमे में फसाने की रचीथीसाजिश,मामला उजागर होने पर तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने आरोपी पुलिस कर्मियों को किया था बर्खास्त,बेटे आयुष की हत्या की पैरवी कर रहे श्रवण की अकील ने जेल में रहते हुए अपने गुर्गों से करा दी थी हत्या। दो साल से फरार पुलिस कर्मियों पर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने घोषित किया था 15 हजार का ईनाम,ठाकुर गंज पुलिस ने आज देर रात अलीगंज से बर्खास्त दरोगा को किया गिरफ्तार।