September 28, 2026

 सरेआम गुंडई जान से मारने का प्रयास

Spread the love

दीपक सिंह : रिपोर्टर

***************

सरेआम गुंडई जान से मारने का प्रयास =आज फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा रमईपुर किसान मंडी के आगे समोगरा जगदीशपुर मार्ग से 50 मीटर आगे ही गाड़ी रोककर
30 से 35 लोगों की संख्या में गोलबंद होकर  नव दम्पत्ति को जान से मारने की पूरी कोशिस की गई, ग्रामीणों ने दौड़कर दम्पत्ति व परिवार को बचाया व हॉस्पिटल में एडमिट कराया,
नेहिया गांव के विनोद सिंह जी के दो पुत्र है जिनमे बड़ा अभिनव कुमार सिंह (एअर फ़ोर्स) में देश की सेवा कर रहे है,दूसरा पुत्र अभिषेक कुमार सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) में है,
कल दिनांक 12 मार्च 2019 को
अभिषेक कुमार सिंह कि शादी ग्राम- फूलपुर में लालबहादुर सिंह(एडवोकेट) जी के यहां सम्पन्न हुआ था,आज सुबह विदाई के बाद जब दूल्हा, दुल्हन को लेकर अपने घर नेहिया जा रहे थे तभी रास्ते मे रमईपुर समोग्रा जगदीशपुर मार्ग पर गाड़ियों से आकर लगभग 30 से 35 लोग नवदम्पति की गाड़ी रोककर,मारने लगे,दुल्हन के साथ भी अभद्रता किया गया,दुल्हन का गहना भी लूट लिए,
दूल्हे को बहुत चोट लगा जिससे वह जमीन पर गिर गए, जान से मारने की कोशिश की गई लाठी डंडे से मारपीट रहे थे,लड़के के बड़े भाई भी मौके पर अपने परिवार के साथ पहुचे तो उनसे भी मारपीट किया गया,ग्रामीणों ने व 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना  दिया तब मौके पर पुलिस पहुची, दूल्हा इस समय प्रज्ञा हॉस्पिटल में एडमिट है /