श्रीलंका में आर्थिक संकट से दुखी भारत, अस्पताल में दवाओं के कमी के कारण रुका ऑपरेशन, विदेश मंत्री ने मदद की पेशकश
कोलंबो: श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट (Economic Crisis in Sri Lanka) से जुड़ी एक घटना ने भारतीय विदेश मंत्री एस जय शंकर (S Jaishankar) को परेशान कर दिया है. श्रीलंका में दवाओं के अभाव में एक ऑपरेशन को रोक दिया गया. इस वाक्ये को लेकर श्रीलंकाई पत्रकार के ट्वीट से विदेश मंत्री जयशंकर बेहद दुखी हुए और उन्होंने श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायुक्त (Indian High Commissioner) को उस हॉस्पिटल से संपर्क करने को कहा है.
पत्रकार अयू बोवन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “पेराडेनिया अस्पताल में निर्धारित सर्जरी दवाओं की कमी के कारण निलंबित कर दी गई थी. केवल इमरजेंसी सर्जरी हो रही है. इस ट्वीट के साथ श्रीलंकाई जर्नलिस्ट ने #EconomicCrisisLK का इस्तेमाल किया.
इस ट्वीट को पढ़ने के बाद विदेश मंत्री ने #NeighbourhoodFirst (यानि पड़ोसी पहले) का उपयोग करते हुए जवाब दिया और कहा कि, यह खबर पढ़कर दुखी हूं. श्रीलंका में स्थित भारतीय दूतावास को अस्पताल से संपर्क और चर्चा करने के लिए कहा है कि संकट की इस घड़ी में भारत क्या मदद कर सकता है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर, जो कि श्रीलंका के 3 दिवसीय दौरे पर हैं, उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले को पेराडेनिया अस्पताल की मदद करने का निर्देश दिया है. भारतीय विदेश मंत्री बिमस्टेक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंचे हैं.
श्रीलंका में आर्थिक संकट से दुखी भारत, अस्पताल में दवाओं के कमी के कारण रुका ऑपरेशन, विदेश मंत्री ने मदद की पेशकश
बता दें कि, श्रीलंका आर्थिक संकट का सामना कर रहा है जनवरी 2020 से विदेशी मुद्रा भंडार में 70% की गिरावट के बाद खाद्य, ईंधन और आवश्यक आयातित वस्तुओं का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहा है. जिससे देश की मुद्रा में गिरावट आई है और श्रीलंका ने इस संकट से उभरने के लिए दुनियाभर से मदद मांगी है.

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-