शंकरगढ़ के भाजपा नेता व स्कूल प्रबन्धक संतोष त्रिपाठी पर 120 बी समेत एवं सुरक्षित तरीके से कागज बनाने के आरोप में धोखाधड़ी समेत दर्जनों धारों में मुकदमा दर्ज होते ही भाजपा पार्टी में मची खलबलीlFTR
गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस
शंकरगढ़ (प्रयागराज) आपको बता दें कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक संतोष त्रिपाठी सहित सात लोगों पर शंकरगढ़ के चुंदवा ग्राम पंचायत स्थित रामजानकी समिति यज्ञशाला की करोड़ों की जमीन पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा के हड़पने के मामले में प्रयागराज जिले के पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश पर शंकरगढ़ थाना में विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
फरार आरोपियों की तलाश जारी शंकरगढ़ पुलिस ने उच्चाधिकारियों के आदेश पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक संतोष त्रिपाठी सहित सात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था तभी से पुलिस ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी सहित सातों लोगों की तलाश जारी कर दी थी । जिसको लेकर भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया था ।
क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में कहीं ना कहीं भाजपा को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है ।
दर्जन भर दर्ज है मुकदमे शंकरगढ़ के जिला उपाध्यक्ष एवं विद्यालय प्रबंधक संतोष त्रिपाठी इस समय लगातार चर्चा में हैं । कभी नेता जी ने बुलडोजर से बाउंड्री गिरवाई तो कभी घर में लगे काम को रुकवाने का आरोप , कभी अपने छोटे भाइयों की जमीन हथियाने का मामला नवोदित शिक्षा केंद्र व कैंब्रिज हाई स्कूल एंड इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक होते हुए आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहने वाले भाजपा नेता संतोष त्रिपाठी का इस समय लगातार चर्चा में बने रहना कहीं ना कहीं विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों पर भी भारी असर पड़ सकता है ।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-