May 28, 2026

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे चश्मदीदों को दे रहे हैं धमकी, कहा-बयान से मुकर जाओ,वरना मार देंगे-

Spread the love

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे चश्मदीदों को दे रहे हैं धमकी, कहा-बयान से मुकर जाओ,वरना मार देंगेl

प्रयागराज ‌बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के चश्मदीद परिवार को उमेश पाल की ही तरह जान से मारने की धमकी मिल रही है। चश्मदीद रुकसाना बेगम और उनके पति मोहम्मद सादिक जो राजू पाल केस के चश्मदीद हैं। दोनों सीबीआई के सामने बयान भी दे चुके हैं। दोनों को फिर से माफिया अतीक अहमद के गुर्गों की तरफ से जान से मारने और बयान बदलने की धमकी दी जा रही है। दोनों का कहना है कि 18 साल से धमकी मिल रही है।अब अतीक का गुर्गा शूटर मुबारक धमकी दे रहा है।बयान बदलने को लेकर धमकी दी जा रही और कहा जा रहा है कि बयान नहीं बदला तो जान से मार देंगे।

4 साल पहले चश्मदीदों के घर पर गोलियां चलाई गई थीं। दोनों चश्मदीदों रुकसाना बेगम और मोहम्मद सादिक का कहना है कि उन्हें 1-1 गनमैन मिला है। उन्हें गलत केस में फंसाया जाता है।सादिक ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमे योगी जी की सरकार पर पूरा भरोसा है कि उनकी सरकार अतीक और अतीक के गुर्गों को सबक सिखाएगी।सादिक का कहना है कि उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक के गुर्गे उनपर नजर बनाए हुए हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया जाए। असाद कालिया जो अतीक़ का गुर्गा है उसने हाल ही में दबाव बनाने के लिए इनकीं जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में चश्मदीदों ने 26 अक्टूबर 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था,लेकिन पुलिस ने इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया।

बता दें कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में 24 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की ताबड़तोड़ गोलियां और बम बरसाकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के दो शूटरों को एनकाउंटर में मार गिराया,लेकिन अतीक के बेटे असद समेत अन्य कई आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।अतीक को कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसी कड़ी में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के असद के 3 सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जो उमेश पाल की हत्या के बाद भागे अतीक के बेटे असद की दिल्ली में छिपने में मदद की थी