June 23, 2026

वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक इजराइली सेना की कार्रवाई के दौरान अल-जजीरा की एक पत्रकार की बुधवार को मौत हो गई.-

Spread the love

*यरुशलम.* वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक इजराइली सेना की कार्रवाई के दौरान अल-जजीरा की एक पत्रकार की बुधवार को मौत हो गई. फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) और कतर के नेटवर्क ने उसकी मौत के लिए इजराइली सेना को जिम्मेदार ठहराया है. फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-जजीरा के लिए यरुशलम में कार्यरत पत्रकार शिरीन अबू अकलेह को सिर में गोली लगी. मंत्रालय ने बताया कि एक अन्य पत्रकार अली समोदी को पीठ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है. समोदी अल-कुद्स अखबार में कार्यरत हैं.