April 30, 2026

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश में कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के बाद गुरुवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया-

Spread the love

*प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश में कोरोना वायरस का पहला केस मिलने के बाद गुरुवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया है.* किम ने इसे नेशनल इमरजेंसी बताया. उत्तर कोरियाई तानाशाह ने कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों से कोविड गाइडलाइन को अधिकतम स्तर तक बढ़ाने का आदेश दिया. कोरोना महामारी की शुरुआत के दो साल बाद प्योंगयांग में पहला कोरोना संक्रमित मिला है. जिसके बाद कोरोना को लेकर सख्त नियमों का ऐलान किया गया.