November 8, 2026

देश में पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा-

Spread the love

देश में पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है. किचन पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ है. 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत अब 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत आज से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं.