September 1, 2026

वाराणसी से अच्छी खबर – कोरोना अपडेट

Spread the love

उत्तर प्रदेश : वाराणसी से अच्छी खबर कोरोना पॉजिटिव चितौड़ा निवासी का दूसरी बार रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना आ रही है। बता दें कि इसके घर वालों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है। वहीं अगर किसी भी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ जाती है तो उसे 48 घंटे के बाद अस्पताल से घर जाने की अनुमति मिल जाती है, अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस पर क्या फैसला लेती है। और इसके परिवार की रिपोर्ट तो पहले ही निगेटिव आ चुकी है। इसका पहला रिपोर्ट पॉजिटिव कन्फर्म आया था, जिसके बाद उसको दीन दयाल उपाध्याय के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। जहां उसका तब से इलाज चल रहा था। जिसमें दूसरी बार निगेटिव रिपोर्ट का आना एक राहत भरी खबर है। गौरतलब है कि वाराणसी में अब तक दो कोरोना पॉजिटिव शख्स मिले हैं, जिसमें से पहले शख्स की रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ चुकी है वहीं दूसरे शख्स का इलाज दीन दयाल में अभी चल रहा है।