*“दवा आपके द्वार” (मेडिसिन एट डोर स्टेप) के तहत चौथे दिन 275 लोगों को उनके घर पर डिलीवरी बॉय द्वारा दवा पहुंचाई गई*चिकित्सक द्वारा जारी परामर्श पर्ची या व्हाट्सएप पर भेजे गए परामर्श के अनुसार आवश्यक दवा डिलीवरी बॉय उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है*
*पांचवे चरण में भी कई और क्षेत्र के दुकान जोड़े जाएंगे*
“दवा आपके द्वार” (मेडिसिन एट डोर स्टेप) के तहत आज चौथे दिन भी लगभग कुल 275 लोगों को उनके घर पर डिलीवरी बॉय द्वारा दवा पहुंचाई गई। इस तरह अब तक लगभग 900 लोगों को दवा उनके द्वार पर होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त हुआ।
ज्ञात हो कि जनपद में नोबल कोरोना के संक्रमण एवम महामारी आपदा से बचाव के लिए “दवा आपके द्वार” (मेडिसिन एट डोर स्टेप) का शुभारंभ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया था। यह योजना इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी व केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से संचालित हो रही है। गुरुवार को चौथे चरण में 2 और क्षेत्र में इस सेवा का विस्तार हुआ। इस तरह अब जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के 20 चयनित मेडिकल स्टोर से संचालित हो रहे हैं ।
गुरुवार को लंका क्षेत्र में जय भीम मेडिकल के लल्लू प्रसाद 9795920198, रोहित पटेल 7234943109, वसीम आलम 9389106504 तथा चाँदपुर क्षेत्र के संस्कार मेडिकल के मनीष 9793866766 ने भी होम डिलीवरी शुरू कर दिया। चिकित्सक द्वारा जारी परामर्श पर्ची या व्हाट्सएप पर भेजे गए परामर्श के अनुसार आवश्यक दवा डिलीवरी बॉय उनके द्वार तक पहुंचा रहे हैं। यह योजना विशेष तौर से बुजुर्गों व ऐसे लोगों के सहायतार्थ शुरू की गई है जो दवा के दुकान तक नही पहुँच सकते। योजना प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपलब्ध होगी। पांचवे चरण में भी कई और क्षेत्र के दुकान जोड़े जाएंगे।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza