नई पहल पुलिस कर्मियों का ख्याल रखने के लिए/ COVID-19 (कोरोना) के मद्देनजर जनपद एसएसपी गाजियाबाद श्री कलानिधि नैथानी द्वारा- गाजियाबाद पुलिस लाइंस में नया तरीका इजाद कर पहली बार फायर सर्विस की छोटी गाङियों से छिड़काव वाले केमिकल से फॉकिंग/मिस्टिफाइं कराकर एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन परिसर में कराया गया सैनेटाइजेशन आर आई को नियमित रूप से यह कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया |
सिपाहियों से बैरिक में जाकर वार्ता कर उपलब्ध कराई गई सुविधाएं साबुन सैनिटाइजर मास्क आदि के बारे में भी अचानक निरीक्षण कर जायजा लिया
‼ COVID-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु आज श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी द्वारा स्वयं की उपस्थिति में पुलिस लाइन परिसर, आरटीसी बैरकों व अन्य पुलिस कार्यालयों में फायर सर्विस की गाड़ियों से सैनेटाइजेशन कराया गया।
एसएसपी के निर्देशानुसार एफएसओ श्री सुनील कुमार ने उक्त हेतु फायर सर्विस की 4 गाड़ियों को तैयार किया है जिनसे जनपद में पुलिस के सभी कार्यालयों , पुलिस लाइन, आरटीसी बैरकों, पुलिसजनों के निवास स्थान , पुलिस अस्पताल पुलिस माडर्न स्कूल व अन्य सभी पुलिस के कार्यस्थलों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी जनपद में फायरसर्विस की गाङियों से सैनेटाइजेशन किया जा रहा है।
इसी क्रम में एसएसपी द्वारा पुलिस लाइन स्थित आरटीसी की बैरकों का भी निरीक्षण किया गया , रिक्रूट्स से वार्ता की गई । कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु सुझाव दिए गए , समय-समय पर साबुन से हाथ धोने, सैनेटाइजर, मास्क यूज करने तथा आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने, सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखने, भिज्ञ में जाने से बचने हेतु निर्देशित किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को उक्त रिक्रूट्स तथा सभी पुलिसकर्मियों को पर्याप्त मात्रा में मास्क, सैनेटाइजर, साबुन, हैंडवाश , ग्लब्स व साफ-सफाई का सामान उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया । ‼

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza