August 31, 2026

मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को की प्रेस वार्ता – निर्भय चंद पाण्डेय

Spread the love

लखनऊ. कोरोना वायरस व लॉकडाउन को लेकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि जरूरतमंदों में राशन बांटा जा रहा है। अब तक 3,01,298 मनरेगा जाॅब कार्ड होल्डर्स को 5,143 टन गेहूं और 3,688 टन चावल का वितरण किया गया है। मनरेगा में कुल मिलाकर 8,831 टन खाद्यान्न गेहूं और चावल का वितरण किया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक 18 लाख 15 हजार 647 लोगों को वितरण सुनिश्चित कर दिया गया है। लगभग 30,365 टन गेहूं और 21,715 टन चावल वितरित किया जा चुका है। कुल मिलाकर 52,080 टन खाद्यान्न, गेहूं और चावल वितरित किया गया है। इसी के साथ ही उन्होंने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि उनकी सैलेरी नहीं काटी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की वेतन में कोई कटौती नहीं हुई है। एक भी कर्मचारी की सैलेरी नहीं रुकेगी। सीएम योगी ने बिना एक दिन का विलय किए सभी को सैलेरी देने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना जैसी महामारी से जंग और वित्तीय वर्ष के बदलने जैसी दो बाधाओं के बाद भी राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों को तत्काल वेतन दिए जाने का प्रबंध किया है। एक अप्रैल से ही कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंचने लगेगा। विभागों ने वेतन बिल बनाकर भुगतान के लिए लगा दिया है। बजट आवंटन का इंतजार किए बगैर ही वेतन मद में धनराशि कोषागारों से दिए जाने का इंतजाम है। आपको बता दें कि अमूमन मार्च का वेतन अप्रैल माह में नए वित्तीय वर्ष का बजट जारी होने के बाद मिलता रहा है, जिस कारण पांच अप्रैल के बाद ही कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंचता था। लेकिन इस बार यूपी सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि वेतन के लिए विभागों को बजट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।