September 14, 2026

वाराणसी में COVID-19 का प्रकोप बढ़ते जा रहा है ।

Spread the love

वाराणसी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आज जिले में 7 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या अब 75 हो गयी है। वहीं यह आंकड़ा मंगलवार तक 68 था। यहां लगातार बढ़ रहा संक्रमण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आज जिले में 7 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार तक वाराणसी जनपद के 75 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। जिले में कुल एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 61 हो गयी है। 7 नए मामले में पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों की संख्या अधिक है। बुधवार को जो नए मरीज मिले हैं, उसमें एक मरीज के संपर्क वाले छह और एक नए मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि वाराणसी में अब तक 75 मामले सामने आ चुके हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 13 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित 61 लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संक्रमित क्षेत्रों से यह वायरस बाहर ना निकल पाए उसके लिए हॉटस्पॉट जोन बनाया गया है और इलाके के प्रत्येक लोगों की सैम्पलिंग और स्क्रीनिंग की जा रही है।