वाराणसी। लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के बीच वाराणसी के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।अब तक वाराणसी में कुल 68 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 13 लोग ठीक हो कर के घर जा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर कुछ लोग कोरोना से जंग जीतकर घर जाने की तैयारी में हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10 लोग कोरोन से जंग जीतकर जल्द ही अस्पताल से छुट्टी पा सकते हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच इतनी बड़ी संख्या में लोगों का ठीक होना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की खबर है। इससे पहले इस संक्रमण से मुक्त होकर 13 लोग अपने-अपने घर जा चुके हैं। वहीं एक बार फिर करीब 10 लोगों को ठीक होने के बाद जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। ये सभी लोग शहर के अलग अलग इलाके के रहने वाले हैं। इलाज के बाद इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है। गौरतलब है कि वाराणसी में अब तक 68 कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और अब तक 13 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वही इतनी संख्या में लोगों का ठीक हो कर घर जाना, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रशासन के लिए राहत भरी खबर है।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ