वाराणसी। लहुराबीर (चेतगंज) क्षेत्र में सोमवार को तड़के पुलिस बस की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा घायल हो गयी। हालत बिगड़ता देख पुलिस ने छात्रा को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल छात्रा की दशा गंभीर बनी हुई है।
चेतगंज क्षेत्र निवासी राजीव सेठ की पुत्री नेहा(17) आर्य महिला इंटर कालेज में 10वीं की छात्रा है। पहली पाली में सुबह आठ बजे छात्रा स्कूल जा रही थी। डिवाइडर को पार करने के दौरान महिला आरक्षियों को लेकर ज्ञानव्यापी ड्यूटी पर जा रही बस ने सायकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर छात्रा को आनन फानन में नजदीकी अस्पताल में लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
www.mvdindianews.in






More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-