वाराणसी:वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने एक वक्तव्य में कहा है उत्तर प्रदेश में दिन प्रतिदिन ढह रही कानून व्यवस्था की स्थिति गहरी चिन्ता का विषय है। यहां तक कि आये दिन बेलगाम और मनबढ़ भीड़ द्वारा बेखौफ होकर कानून हांथ में लेते हुये पुलिस कर्मियों तक की सरेआम हत्याओं के चलते आम लोगों का कानून के राज के प्रति भरोसा पूरी तरह औंधे मुंह हो चुका है।
अजय राय ने प्रदेश की योगी सरकार के लिये कहा है कि जो सरकार लोकतंत्र में वर्ग ही नहीं, तंत्र के भी विरुद्ध अपराध रोकने की सोच एवं संकल्प न रखे, उसे कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
अजय राय ने अपने वक्तव्य में कहा है कि बुलन्दशहर, गाजीपुर, प्रतापगढ़ आदि में पुलिसवालों की सरेआम हत्याओं के चलते यह जन-धारणा बनती जा रही है कि जब सरकार तंत्र की रक्षा नहीं कर पा रही और उनके अपराधियों के बचाव में घटनाओं की गंभीरता पर लीपापोती करती है, तो उससे बढ़ते अपराध से लोक की रक्षा की उम्मीद रखना व्यर्थ है।
प्रदेश में सत्ता के नायक और उनके संगठनात्मक सहयोगी जब अपराध रोकने वाली पुलिस के खिलाफ अपराध का अपने बयान से बचाव करें और उन्हें लेकर अपराध के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का दायित्व निभाने में भेदभाव से भरा रवैया अपनायें तो कानून व्यवस्था का चरमराना लाजिमी है ।
www.mvdindianews.in


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol