वाराणसी-उत्तर प्रदेश एटीएस की वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता मिली है। इकाई ने आठ लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र से एटीएस के इंस्पेक्टर शैलेंद्र त्रिपाठी की नेतृत्व वाली टीम ने आठ लाख रुपये के जाली नोट के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपी ने बताया कि बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते जाली नोट लाकर पूर्वांचल, मध्य प्रदेश के बघेलखंड और बुंदेलखंड के साथ ही महाराष्ट्र के पुणे समेत अन्य इलाकों में बेचते हैं।
शिवपुर थाने में आरोपी से पूछताछ चल रही है। बता दें कि इससे पहले एटीएस की वाराणसी इकाई ने तीन लाख चालीस हजार रुपये के जाली नोटों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया था।
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-