वाराणसी:/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में दिनांक 14.12.2018 से 05.01.2019 तक Operation Disposal-3 अभियान चलाकर कुल 1522 लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण कराया गया। अभियान की समीक्षा से निस्तारण में अव्वल रहे थाना-कोतवाली, सिगरा, लंका, बड़ागांव, चौबेपुर,रामनगर एवं थाना-मिर्जामुराद को पुरस्कृत/प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सबसे अधिक विवेचनाओं का निस्तारण करने वाले विवेचक/उपनिरीक्षक उ0नि0 श्री दीनदयाल पाण्डेय चौकी प्रभारी दुर्गाकुण्ड प्रथम पुरस्कार (5000/-), उ0नि0 श्री रामनरेश यादव, थाना-कैण्ट द्वितीय पुरस्कार(3000/-) एवं उ0नि0 श्री भारत भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक-लंका को तृतीय पुरस्कार (2000/-) से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-