*दिनांक 01-01-2019 को अज्ञात व्यक्ति की नृशन्श हत्या कर पिसौर पुल वहद ग्राम छितौनी में फेके गये शव की घटना का अनावरण, तीन व्यक्ति मय आला कत्ल व लूट के सामान के साथ गिरफ्तार*
दिनांक 01-01-2019 को अज्ञात व्यक्ति की नृशन्श हत्या कर पिसौर पुल वहद ग्राम छितौनी में फेके गये शव के मिलने से क्षेत्र में काफी सनसनी फैल गयी थी । काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त रिटायर्ड फार्मासिस्ट प्रेमचन्द्र पुत्र राम किशुन नि0 परमानन्दपुर थाना शिवपुर वाराणसी मुल पता कबीरामपुर थाना बडागाँव वाराणसी के रूप में हुयी ।
उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा पुलिस अधीक्षक नगरध्ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध व सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी इन्टेलिजेन्स विंगध्सार्विलांस क्राइम ब्रान्च व थानाध्यक्ष लोहता / थानाध्यक्ष शिवपुर की टीम बनाकर घटना का अनावरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे ।
उक्त के क्रम में समस्त टीम लगातार प्रयास करती रही कि आज दिनांक 14.01.19 को थानाध्यक्ष लोहता व थानाध्यक्ष शिवपुर बसही चौराहे के पास आपस में बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनांक 01.01.19 को रिटायर्ड फार्मासिस्ट की हत्या करने वाले अभियुक्तगण बसही चौराहे पर खडे हैं तथा लूट का समान बेचने व कहीं भागने की फिराक में है जिस पर थानाध्यक्ष लोहता व थानाध्यक्ष शिवपुर की टीम द्वारा आवश्यक घेरा बन्दी करते हुए हिकमत अमली व आवश्यक बल प्रयोग करते हुए, अभियुक्त सुजीत उर्फ गोलू,बब्लू बारी व अरूण गौड को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें सुजीत के पास से मृतक का पर्स , डीएल आधार कार्ड एटीएम कार्ड 700 रूपये नगद व एक पीली धातू चैन , बब्लू बारी के पास से 900 रूपये नगद एक जोडी टप्स पीली धातू , अरूण गौड के पास से 800 रूपये नगद एक अदद लाकेट पीली धातू बरामद हुई ।अभियुक्तगणो से आला कत्ल के बारे में पूछा गया तो बताये कि सुजीत उर्फ गोलू अपने पावरलूम के कारखाने से लोहे का सब्बल ले गया था, जो छिपाकर रखा हैं ।
अभियुक्तगण से कडाई से पूछ ताछ की गयी तो अभियुक्त सुजीत उर्फ गोलू ने बताया कि मृतक प्रेम चन्द्र मेरे चचेरे नाना थे । हम तीनो लोगो कि आदत खराब हो गयी थी हम लोगो की शराब पीने व जुआ खेलने की लत लग गयी थी, पैसा न होने पर हम लोग अपने-अपने घर से छोटी मोटी चींजे चुरा कर बेंचकर अपना खर्च चलाते थे । इसी बीच हमारे चचेरे मामा सुनील अपने परिवार के साथ बम्बई चले गये,नानी दो माह पहले ही बम्बई जा चुकी थी । नाना अकेले ही घर पर थे, जो रोज शाम को मेरे चाचा के घर खाना खाने आते थे और खाना खा कर अपने घर चले जाते थे । मैनें अपने दोनो दोस्तो से यह बात बताई तथा हम तीनो ने मिलकर नाना को मारकर उनके घर में लूट पाट करने की योजना बनाई । दिनांक 31.12.18 को हम लोग शराब पिये तथा नाना के खाना खा कर जाने के बाद पीछे से हम तीनों लोग नाना के घर गये, नाना के घर के बगल में डीजे बज रहा था, लोग नया वर्ष मना रहे थे, मैनें नाना को आवाज देकर दरवाजा खुलवाया तथा अपने दोस्त अरूण की तबियत खराब होने की बात बताकर दवा देने के लिये कहा । नाना दवा निकालने लगे कि तभी मैने अपने जैकेट में छुपाकर लाये लोहे के सब्बल से नाना के सिर पर पीछे से वार कर दिया, नाना मुह के बल गिर गये, अरूण ने उनके ऊपर चादर डाल दी फिर तीनो लोगों ने नाना के सिर पर उसी सब्बल से बारी-बारी कई वार किया , जब हम लोगो को विश्वास हो गया की नाना मर गये हैं,तब हम तीनो लोग घर में जो भी समान मिला उसे निकाल लिये कुछ सामान अपने अपने पास रख लिये तथा चाँदी व सोने के बडे जेवरात एक कागज के झोले में रख कर नाना का पर्स निकाले तो उसमें 10,000 रूपये मिला जिसे हम तीनो दोस्त आपस में बाट लिये तथा घर में गिरा खून की सफाई कर नाना के शव को उनकी K-10 गाडी में रखकर बाहर जो खून गिरा था को पानी से धुल कर शव को पिसौर पुल पर फेंकते हुए फुलवारिया की तरफ से गाडी ले जा कर कैन्टोमेन्ट एरिया हवाई जहाज वाले चौराहे पर खडी कर दिया , फिर हम लोग ओला बुक कर अपने घर चले आये ।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. सुजीत उर्फ गोलू पुत्र राम किशन पटेल निवासी नलवपुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी ।
2. बब्लू बारी पुत्र बसन्त बारी निवासी रामपुर कलवारिया थाना रामनगर वाराणसी ।
3. अरूण गौड पुत्र सुनील गौड निवासी मीरापुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी ।
*पंजीकृत अभियोग -*
1-मु0अ0सं0 01/2019 धारा 302/201/394/411 भा0द0वि0 थाना लोहता
*बरामदगी का विवरण -*
1. मृतक का पर्स , डीएल आधार कार्ड एटीएम कार्ड , एक पीली धातू चैन , एक जोडी टप्स पीली धातू , एक अदद लाकेट पीली धातू , 2400 रूपये नगद, आला कत्ल सब्बल ।
*गिरफ्तारी का स्थान -*
बसही चौराहा थाना शिवपुर , जनपद वाराणसी दिनांक 14.01.19
*गिरफ्तार करने वाली टीम -*
1. उ0नि0 श्री राकेश सिंह थानाध्यक्ष लोहता ,उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह ,का0 चन्दन कुमार ,का0 विजय कुमार ,हे0का0 भीम सिंह ,का0 सुनील कुमार ,का0चा0 मैनेजर चौहान
2. उ0नि0 नागेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष शिवपुर वाराणसी,का0अनुपम सिंह, का0 लोकनाथ सिंह ,का0 देवाशीष सिंह ,का0 अजय सिंह ,का0 राहुल सिंह व का0 मनीष सिंह,का0चा0योगेन्द्र कुमार सिंह ।

More Stories
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000