*वाराणसी शॉपिंग फेस्टिवल में इनामों की बौछार, 15 लाख रुपए की धनराशि का इनाम खरीदारों में होगा वितरण*
*मेगा प्राइज में आल्टो K10 कार, पांच प्रथम प्राइज विजेताओं को मिलेगा होंडा एक्टिवा स्कूटी*
आगामी 21,22 एवं 23 जनवरी को वाराणसी में आयोजित हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 16 से 25 जनवरी तक वाराणसी शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें अब तक एक हजार दुकानदारों ने पंजीकरण करा लिया है। दुकानों के पंजीकरण का कार्य अभी चल रहा है। फेस्टिवल के लिए इच्छुक दुकानदार अभी भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शॉपिंग फेस्टिवल में पंजीकृत दुकानों से ₹500 मूल्य का सामान खरीदने पर दुकानदार द्वारा एक कूपन क्रय करने वाले को दिया जाएगा। फेस्टिवल के पश्चात 27 जनवरी को सांस्कृतिक संकुल में कूपनो का ड्रा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनाम के रूप में 15 लाख रुपए धनराशि मूल्य के विभिन्न सामग्रियों का वितरण ड्रा के दौरान विजेताओं को किया जाएगा।
मेगा इनाम के रूप में एक आल्टो K10 कार, प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 विजेताओं को होंडा एक्टिवा स्कूटी, दृतीय 5 पुरस्कार विजेताओं को बजाज की सीटी 100 बाइक, तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 विजेताओं को एलइडी टीवी के साथ ही सांत्वना पुरुष्कार के रूप में स्मार्ट मोबाइल आदि सामान पुरस्कार के रूप में विजेताओं को उपलब्ध जाएगा।

More Stories
Situs Resmi Bejo88 Slot Server Jepang Gacor
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000