मदनपुरा इलाके में दो जमातियों के मिलने के बाद इलाके को सील करते हुए दोनों जमातियों को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था। इन दोनों की दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इन दोनों की 72 घंटे बाद फिर जांच होगी, यदि उस जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव आएगी तो दोनों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
इसके अलावा उमरा से लौटी बजरडीहा निवासी महिला की दूसरी रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। साथ ही गंगापुर की सास बहू की दूसरी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
बता दें कि दो अप्रैल को दोनो जमातियों की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। इसके बाद बजरडीहा, लोहता में कोरोना के एक-एक पॉजिटिव केस वाले मरीज मिले थे। इसके बाद गंगापुर में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ