May 8, 2026

विधुत शार्ट सर्किट से गेहू की फसल जलकर राख – भूपेंद्र उपाध्याय

Spread the love

वाराणसी

 बड़ागांव  पचरासी गांव के पास खेत मे लगी आग, ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू,

स्थानीय थाना क्षेत्र के पचरासी और बौरहवा गांव के बॉर्डर पर बऊरहवा गांव निवासी गणेश यादव के खेत में शुक्रवार की दोपहर खेत के पास से गई हाईटेंशन विद्युत तार के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से 6 बिस्वा गेहू जलकर राख हो गया। आग की लपट देख किसान दौड़े और किसी तरह कड़ी मेहनत के बाद डंडे से पीट कर आग को बुझाया अन्यथा कई बीघा गेहू की फसल आग की चपेट में आ जाती | आग बुझने पर किसानो ने राहत की सास ली |