November 6, 2026

लंका पुलिस ने लॉक डाउन के समय गेंहू ढो रही एम्बुलेंस को चेकिंग के दौरान पकड़ा – भूपेंद्र उपाध्याय

Spread the love

वाराणासी। मंगलवार को निजी चिकित्सालय की एम्बुलेंस भिखारीपुर तिराहे से बहुत तेजी से हूटर बजाते हुए जा रही थी। पुलिस ने रोककर जांच किया तो उसमें गेंहू लदा मिला। पुलिस ने उसके ड्राइवर को एम्बुलेंस के साथ थाने भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम ककरमत्ता की तरफ से भिखारीपुर एम्बुलेंस बहुत तेज़ गति से हूटर बजाते हुए जा रही थी। ड्यटी पर तैनात एसआई सुनील कुमार गौड़ को जब शक हुआ तो उसने चालक से पूछताछ किया और उसके जवाब से संतुष्ट न होने पर जब एम्बुलेंस चेक किया तो एम्बुलेंस में कई बोरी गेंहू रखा हुआ था। पुलिस ने चालक समेत एम्बुलेंस को थाने भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।