September 14, 2026

विधानसभा में कोई भी भूखा न रहे –

Spread the love

बडागांव :-

भाजपा की स्थापना दिवस पर पिंडरा विधानसभा के विधायक डा० अवधेश सिंह ने अपने समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कोटेदारो को धन्यवाद दिया है | वाही , कहा की आपने स्वेक्षा से सामाजिक सरोकारों का पालन करते हुए पिंडरा की जनता की सेवा की है और इस वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी v मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े रहे | उन्होंने आगे कहा की कोटेदार साथियों को भविष्य में और उर्जा के साथ तैयार रहने की जरुरत है | सरकार की मंशा है की एक भी नागरिक राशन के अभाव में भूखा नहीं रहे और आप सभी कोटेदार बंधुओ की वजह से हम यह दावा कर पा रहे है  |आप ही इस लड़ाई का नेतृत्व कर रहे है |इस मौके पर डा० जयप्रकाश दुबे , अभिषेक सिंह राजपूत , अनुज सिंह , संतोष सिंह मंगारी पवन सिंह , शैलेश पाण्डेय , हौशिला पाण्डेय  समेत कई कोटेदार उपस्थित रहे |