वाराणसी: पूरे देश में महिला सुरक्षा के लिए आवाज़ उठाई जा रही है। इस आवाज़ को प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में मजबूती के साथ रख रहे हैं, लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र में लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। ताज़ा मामला शहर के आदमपुर थानाक्षेत्र के सेवईं मंडी का है। सेवईं मंडी में जनरल स्टोर चलाने वाले अधेड़ ने दूकान पर पहुंची सात साल की मासूम को सामान देने के बहाने दूकान के अन्दर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।
किसी तरह दुकानदार के चंगूल से छूटी मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर पुलिस दुकानदार की तलाश में लगी हुई है।
इस समबन्ध में आदमपुर थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के सेवईं मंडी इलाके में एक जनरल स्टोर चलाने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति पर सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला आया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची कुरकुरे खरीदने गयी थी। इस दौरान दुकानदार ने उसे दूकान के अन्दर बुलाकर दूकान का शटर गिराकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
मासूम किसी तरह खुद को छुड़ाकर परिजनों तक पहुंची और आपबीती बताई। घटना समबन्ध में बच्ची के चाचा ने तहरीर दी है। दुकानदार फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
www.mvdindianews.in

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-