वाराणसी: काशी में नए साल की तैयारियों को लेकर बाजार भी गुलजार हो गए हैं. बाजारों में बच्चों से लेकर बड़ों के लिए तरह-तरह के तोहफे मिलने लगे हैं. शहर में गिफ्ट की दुकानों पर अनेक गिफ्ट आइटम और ग्रीटिंग कार्ड सजा दिए गए हैं.
नए साल के जश्न में अब केवल कुछ दिन बाकी रह गए हैं. युवाओं ने भी नए साल को यादगार बनाने के लिए तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं दूसरी ओर बाजारों में भी नए साल की तैयारियों की रौनक साफ नजर रही है. दुकानदारों ने बिक्री के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स दुकान पर सजाए हुए हैं. लोगों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने भी ग्रीटिंग कार्ड और अन्य तोहफे खरीद कर नए साल में एक दूसरे को गिफ्ट के तौर पर दे सके और नए साल की बधाइयां भी एक दूसरे को दे सकें.
दुकानदारों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी नए डिजाइन के ग्रीटिंग कार्ड्स और नए-नए गिफ्ट आइटम्स से दुकानें सजी हुई है. जिसे ग्राहक पसंद कर रहे हैं. दुकानदारों ने बताया कि ग्राहक ग्रीटिंग कार्ड के साथ-साथ डिब्बा पैक गिफ्ट आइटम्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. शीशे से बनी गौतम बुध की जो मूर्ति है उसे भी खूब सराहा जा रहा है..
www.mvdindianews.in





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-