April 22, 2026

वाराणसी: 9 साल की बच्‍ची से करता था छेड़खानी, भेलूपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

वाराणसी: भेलूपुर थानाक्षेत्र में पुलिस द्वारा 9 वर्ष की बच्‍ची के साथ छेड़खानी करने वाले को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बच्‍ची की मां द्वारा सूचना दिये जाने के बाद ये कार्रवाई की है।

भेलूपुर पुलिस के अनुसार उसे एक महिला ने द्वारा सूचना दी गयी थी कि उनकी 9 साल की पुत्री के साथ कबीर नगर में किराए के मकान में रहने वाला रमाकांत रावत नामक व्‍यक्‍ति छेड़खानी करता है।

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रमाकांत रावत को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त ग्राम लेवा थाना अजनर जिला महोबा का मूल निवासी है, जो शंकर धाम कालोनी में किराए के मकान में रहता है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भेलूपुर पुलिस अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक धनन्जय सिंह, कॉन्स्टेबल अमित सिंह थाना भेलूपुर शामिल रहे।

www.mvdindianews.in