जमशेदपुर : cib टीम जमशेदपुर के जॉइंट सेकेट्री जो एरिया बिष्टुपुर थाना अंतर्गत शांति हरि टावर में 35 वर्षीय व्यवसायी जय पारिख की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलने से व्यवसायी घायल होकर गिर पड़ा. वही आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने व्यवसायी जय पारिख को टीएमएच पहुंचाया. जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. उधर घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मामले की तप्तीश में जुट गई है. उधर घटना के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया गया. वहीं घायल व्यवसायी के भाई संदीप पारिख का कहना है कि जय पारिख किसी काम से घर से निकल रहे थे जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठने के लिए झुके, अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई और गोली उनके पैर में लगी. बताया जाता है कि घायल व्यवसायी का टाटा स्टील में ठेकेदार है और वह शांति हरि टॉवर में तीसरे तल्ले स्थित फ्लैट संख्या 24 में रहते है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है ।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-