April 17, 2026

पीएम से सहयोग की जताई उम्‍मीद

Spread the love

पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय तब से कुछ ज्‍यादा ही सुर्खियों में हैं जब बागी होकर तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को उनके गढ़ में ही पटखनी दे दी। सरयू शुरू से कहते रहे हैं कि वे सरकार के हर गलत निर्णयों का विरोध करेंगे और सही काम की सराहना। वे सरकार को सुझाव भी देते रहेंगे। अपनी घोषणा के अनुरूप सरयू राय हेमंत सोरेन सरकार को लगातार सुझाव देते ही रहते हैं। ताजा सुझाव में उन्‍होंने डबल इंजन सरकार की चर्चा करते हुए कहा है कि केंद्र में रुका पड़ा पैसा हेमंत सोरेन सरकार ले ले तो आर्थिक तंगी हद तक जाती रहेगी।सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि डबल इंजन की पूर्व झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री की गलतियों को हेमंत सोरेन सुधार दें और उनके भ्रष्टाचार के तरीकों पर लगाम लगा दें। डबल इंजन सरकार के निहित स्वार्थ के कारण केंद्र में रुका पड़ा राज्य का अधिकार ले लें तो केवल खान विभाग से राज्य के खजाना में 80 से 90 हज़ार करोड़ रुपया आ जाएगा

डीएमएफटी और कैम्पा का करीब 50 हजार करोड़ रुपया से अधिक का फंड खर्च करने की योजना सही तरीके से लागू हो तो कोरोना पीड़ित प्रवासी श्रमिकों को और राज्य के अन्‍य श्रम बल को मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन  की सरकार कई महीना तक उत्पादक रोजगार दे सकती है। सरयू ने लिखा है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी इस कार्य में वांछित सहयोग अवश्‍य देंगे।