April 17, 2026

महिला और पुरुष की लाश मिलने से सनसनी

Spread the love

कोल्‍हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां थाना इलाके से महिला और पुरुष की लाश मिली है। दोनों को गोली मारी गई है। इलाका नक्‍सल प्रभावित है और कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट भी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस दोनों का शव लेकर चौका थाना के लिए निकल गई है।
बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष पति-पत्‍नी हैंं। दोनों की पहचान लखीमनी सरदार और मंगल सरदार के रूप में हुई है। आशंका है कि मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने दोनों की हत्‍या कर दी। दोनों को तब गोली मारी गई जब घर में सोए थे। पुलिस हत्‍या की वजह की पता करने में जुटी है। हालांकि, पुलिस ने घटनास्‍थल से पर्चा बरामद किया है जिसमेंं नक्‍सली संगठन का जिक्र है। हालांकि, पुलिस पर्चे को आधार मानकर हत्‍या के निष्‍कर्ष तक नहीं पहुंंचना चाहती। पुलिस इस विंदु पर भी अनुसंधान कर रही है कि कहीं गांव में ही किसी दुश्‍मनी रही हो और हत्‍या कर भटकाने के लिए नक्‍सली के नाम से पर्चा तो नहीं छोड़ दिया गया। वैसे नक्‍सली हमले की आशंका में दोनों के शव को सरायकेला की बजाय चौका ले जाने का फैसला लिया गया है। इलाका पहाड़ी और दुरुह है। भाया सरायकेला दोनों के शव को सरायकेला सदर अस्‍पताल ले जाया गया है।