झारखंड चक्रधरपुर(पश्चिमी सिंहभमू), जेएनएन। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुरअनुमंडल स्थित कराईकेला थाना क्षेत्र के जेानुवा गांव में माओवादियों ने रविवार को दिन में 1.30 बजे के करीब पुलिस टीम को घेरकर घर के अंदर से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एएसपी के अंगरक्षक लखींद्र मुंडा शहीद हो गए और स्पेशल पुलिस आफिसर (ग्रामीण) सुंदर स्वरूप महतो की भी मौत हो गई। घर के अंदर से हुए इस हमले में पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला और माओवादी घर के बच्चों एवं महिलाओं की आड़ लेते हुए जंगल की ओर भाग गए। उसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है। घटनास्थल से लगभग 500 मीटर पहले माओवादियों का सामान बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। देर शाम तक कोई भी नक्सली नहीं पकड़ा गया था इस घटना में माओवादी संगठन के जोनल कमांडर सुभाष के दस्ते के शामिल होने की बात आ रही है।
नहीं मिला संभलने का मौका सूत्रों ने बताया कि गांव चक्रधरपुर के एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा फोर्स को लेकर माओवादियों की टोह में निकले। जवान पास की पहाड़ियों को टारगेट कर आगे बढ़ रहे थे। इस बीच गांव के मुहाने पर स्थित मकान से माओवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें चक्रधरपुर के एएसपी नाथू सिंह मीणा के अंगरक्षक लखींद्र मुंडा एवं एसपीओ सुंदर स्वरूप महतो के सीने में गोली लग गई और दोनों घायल हो गए। जबतक जवान संभलकर जवाबी हमला करते तब तक माओवादी दस्ता रेंगड़ाकोचा जंगल की ओर भाग निकला। उसके बाद दोनों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-