USA
राष्ट्रपति ज़ोइ बाइडन ने कई बड़े फ़ैसलों पर किए हस्ताक्षर; कोरोना के मद्देनज़र सभी अमेरिकियों को लिए मास्क पहनना किया गया अनिवार्य।जलवायु परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रपति बाइडेन ने पेरिस जलवायु समझौते में अमेरिका के दोबारा शामिल होने के आदेश पर किए हस्ताक्षर; अमेरिका आज से 30 दिन बाद पेरिस जलवायु समझौते में फिर से हो जाएगा शामिल।राष्ट्रपति बाइडेन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ रिश्तों को बहाल करते हुए डॉ एंथोनी फॉसी को विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का प्रमुख बनाया।राष्ट्रपति बाइडेन ने मुस्लिम बहुल देशों पर लगाई गई यात्रा-पाबंदियों को हटाने का फैसला लेते हुए विदेश मंत्रालय को जल्द ही वीजा प्रक्रिया शुरू करने का दिया आदेश।राष्ट्रपति बाइडेन ने मेक्सिको से लगी सीमा पर आपातकाल की घोषणा को वापस लिया, साथ ही मेक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के निर्माण पर भी लगाई रोक।

More Stories
चीन के बीजिंग में अस्पताल में आग-
पोर्न स्टार से रिलेशनशिप छिपाने के आरोपी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार-
बांग्लादेश के फेमस बंगा बाजार में लगी भीषण आग, 6000 दुकाने आग की चपेट में-