June 23, 2026

ऑस्ट्रेलियाई ने दुनिया में पहली बार एक ऐसा क़ानून पास कर दिया है जिसके बाद गूगल और फ़ेसबुक को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर ख़बरों को पेश करने के लिए पैसे देने पड़ेंगे- अजय मिश्रा

Spread the love

ऑस्ट्रेलियाई ने दुनिया में पहली बार एक ऐसा क़ानून पास कर दिया है जिसके बाद गूगल और फ़ेसबुक को अपने प्लेटफ़ॉर्म पर ख़बरों को पेश करने के लिए पैसे देने पड़ेंगे.

 

जानकारों का कहना है कि इसके नतीजे दुनियाभर पर पड़ सकते हैं.

 

मौजूदा दौर में दुनिया में अधिकतर लोग ख़बरें और विश्लेषण सोशल मीडिया के माध्यम से हासिल करते हैं. 2.80 अरब यूज़र के साथ फ़ेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी और शक्तिशाली टेक कंपनी है. पिछले महीने के ताज़ा आँकड़ों के मुताबिक़ भारत में इसके सबसे अधिक 32 करोड़ यूज़र्स हैं. दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जहाँ इसके 19 करोड़ यूज़र्स हैं.