June 22, 2026

यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री अनिल राजभर का बयान- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री अनिल राजभर का बयान

अभी तक हमने 373 बाढ़ स्थलों को स्थापित किया है।

इनमें से 37 स्थलों में अभी 717 लोग रह रहे हैं बाकि के स्थलों में वहां तक लोग नहीं पहुंचे हैं।

बीते 24 घंटों में हमने 6,462 खाद्दान्न किटों और 15,303 मीटर तिरपाल के वितरण का काम किया गया है।

अब तक कुल 96,834 खाद्दान्न किटों और 2,21,220 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है।

अभी हमारी 1176 नावें संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद छोटी नावों को पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से हटा दिया गया है।

784 बाढ़ चौकियों को स्थापित किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 9 नए पशु शिविरों को स्थापित किया गया।

अब तक कुल 362 पशु शिविर स्थापित किए जा चुके हैं।

3,511 पशुओं का टीकाकरण पिछले 24 घंटों में किया गया।

अब तक कुल 6,68,392 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।