April 20, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर सभा बैठक किया गया- मो0 नदीम अख्तर

Spread the love

बिहार :  मुहर्रम पर्व को लेकर आजमनगर थाना प्रभारी मनीष कुमार रजक निमोल पंचायत के मुखिया आले रसूल साहब महेशपुर पंचायत के मुखिया अक्षय सिंह मर्वतपुर पंचायत के मुखिया मुजम्मिल साहब आजमनगर पंचायत के मुखिया भरत कुमार राय एवं सभी समुदाय के ग्रामीण उपस्थित रहे मौके पर मोहर्रम पर्व को लेकर सभा बैठक कि सिया वक्फ बोर्ड एवं बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड ने भी कहा कि बिहार में कहीं भी ताजिया एवं जुलूस नहीं निकाला जाएगा, न ही अखाड़ा निकलेगा और न ही सार्वजनिक स्थलों पर शस्त्र प्रदर्शन किया जाएगा। कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर ताजिया नहीं रखा जाएगा। इमामबाड़े की साफ-सफाई होगी। किसी भी अखाड़े को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार मुहर्रम के अवसर पर जुलूस नहीं निकलेगा एवं 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थल पर प्रतिमा की स्थापना नहीं होगी। इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाए और इसके लिए पूर्व में ही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक बुलाई गई दोनों समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ वार्तालाप की गई साथ में यह भी कहा अफवाह फैलाने वालों, खासकर सोशल मीडिया, पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि अफवाह फैलाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी