बिहार : राजीव गांधी जी के 76वें जयंती (सद्भावना दिवस) के अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस आजमनगर के द्वारा आजमनगर दरोगा बगीचा में “पेड़ लगाओ जीवन बचाव” अभियान के तहत आने वाले पीढ़ी के नाम पे युवा कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधे लगाया गया साथ ही लगभग सैकड़ों


पौधों का वितरण युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के नेतृत्व में किया गया जिसमें तौकीर आलम ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं. देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया । मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया.
पंचायती राज व्यवस्था को लागू करने के साथ बहुतों अच्छी योजनाओं का प्रारम्भ किया।। चुनावों का प्रचार करते हुए 21 मई, 1991 को ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम’ नामक आतंकवादी संगठन के आतंकवादियों ने राजीव गांधी की एक बम विस्फ़ोट में हत्या कर दी।
वहीं दूसरी ओर पंचायत- अमरसिंहपुर अंतर्गत जयजला में भारत रतन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 76 वीं जयंती के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय युथ कांग्रेस के सचिव तौकीर आलम के द्वारा रिजवान अहमद को राष्ट्रीय युथ कांग्रेस का आजमनर प्रखंडअध्यक्ष मनोनीत की घोषणा की गई।
इस अवसर पर निक्कू सिंह (पूर्व जिलध्यक्ष कटिहार युवा कांग्रेस)
बंटी पासवान (प्रखंड अध्यक्ष युवा कांग्रेस ), सरवर आलम(विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्राणपुर) इजहार अली (कटिहार विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस),
रिजवान अहमद (प्रखंड अध्यक्ष युवा कांग्रेस आजमनगर)
नफीस (विधानसभा सचिव आजमनगर)आसिफ, रियाज़ ,प्रेम भगत, जयकरण शानू , मो0 तोफेल, बाबुल,खैबर,सोना, मुबारक जाहिद, रब्बुल सहित काफी संख्याँ में ग्रामीण एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।





More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-