मेजा कोतवाली की व्यवस्था देख एसएसपी हुए प्रसन्न कहा इंस्पेक्टर को करेंगे सम्मानित!
एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने शनिवार को यमुनापार के मेजा सर्किल स्थित मांडा थाने का औचक निरीक्षण किया
मांडा थाने की निरीक्षण के बाद व लौटते वक्त मेजा कोतवाली का भी निरीक्षण किया गौरतलब हो कि शनिवार को थाना दिवस था इसी के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सभी मामलों को त्वरित निस्तारित करें मांडा से वापस लौटते समय मेजा कोतवाली का भी निरीक्षण किया यहां पर स्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी द्वारा कोतवाली का निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रयागराज ने कायाकल्प की जमकर तारीफ की और कहा कि इसके लिए इंस्पेक्टर को सम्मानित किया जाएगा कोतवाली में खेल मैदान चिड़िया घर सहित तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं इसके अतिरिक्त पूरा परिसर स्वच्छता और सुंदरता का प्रतीक है या कोतवाली प्रदेश के लिए उदाहरण है इस दौरान मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू का अध्यक्ष प्रभारी यमुनापार टीसीपीसी अभिषेक तिवारी शिक्षक नेता मनीष तिवारी महामंत्री ओ पी पांडे भाजपा नेता हरि कांत पांडे एसआई पंकज तिवारी श्याम राज यादव एसआई हरिकांत एवं विनोद सिंह विनोद सहित दर्जनों पुलिसकर्मी रहे


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-