भारतीय जनता पार्टी के बहराइच कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की कोष अध्यक्ष श्रीमती रानिका जायसवाल की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा श्रीमती सरिता जौहरी को जिला महिला मोर्चा, बहराइच का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ साथ पत्रकार विकास परिषद (भारत) द्वारा श्रीमती सरिता जौहरी को पत्रकार विकास परिषद का बहराइच जिला का जिलाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार विकास परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा श्रीमती सरिता जौहरी को बधाई दी गई।
ये समाचार कार्यालय प्रभारी श्री राम निवास द्वारा जारी किया गया।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-