वाराणसी = जिले में एक महिला सिपाही ने एसएसओ पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। इसके बाद शनिवार को शिकायती पत्र यूपी पुलिस को ट्वीट भी कर दिया जिससे मामला सार्वजनिक हो गया।
बनारस के चौक थाने पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह गर्भवती है और कबीर चौरा के महिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर चौक वेद प्रकाश राय उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को जानते हुए भी हमराही के तौर पर उनकी ड्यूटी लगा दिए।
महिला सिपाही ने बताया कि उसने अनुरोध भी किया था कि उनकी ड्यूटी ऐसी जगह लगाई जाए जहां भागदौड़ ना करनी पड़े। लेकिन लेकिन हमराही पर ड्यूटी लगने से भागदौड़ करनी पड़ती है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एसएचओ ने कहा कि मरना है तो मर जाओ मेरे घर की नहीं हो। इसके बाद 20 जनवरी को इंस्पेक्टर चौक ने अपने कार्यालय में बुलाकर महिला सिपाही की जैकेट अपने सामने उतरवाईं। आपत्ति जताने पर असंवैधानिक शब्दों का भी प्रयोग किया।
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शिव दशाश्वमेध से पूछने पर पता लगा कि जैकेट करवाने की बात गलत है प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर इंस्पेक्टर चौक ने सभी को एक तरह की जैकेट पहनने के लिए कहा था इसके बावजूद शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जा रही है। पुलिस एक अनुशासित विभाग है। महिला आरक्षी नहीं शिकायत की थी तो उसे प्रार्थना पत्र को ट्विटर पर वायरल नहीं करना चाहिए था यह घोर अनुशासनहीनता है। विभागीय जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-