वाराणसी= के शिवपुर स्थित संपूर्ण जनहित विकास फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के 70 वीं, वर्षगांठ पर एक बाइक रैली व स्वतंत्रता एकता की भावना को दर्शाते हुए एक प्रोग्राम किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिवपाल शर्मा संस्था के संस्थापक एवं कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुरेंद्र चरण द्वारा किया गया जिसमें उनका साथ देते हुए ओंकार नाथ ने स्वतंत्रता के संदर्भ में बताया कि आजादी हमें बड़ी ही त्याग और कठिनाइयों को झेलने के बाद मिली है इसी क्रम में शिवपाल शर्मा संस्थापक द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता ही हमें जीवन जीने का आधार प्रदान करती है जिससे हम स्वतंत्र रूप से अपने विचारों को और अपनी भावनाओं को रखकर समाज में फैली हुई गंदगी को दूर कर सकते हैं और साथ ही एडवोकेट सुरेंद्र चरण ने बताया कि स्वतंत्रता हम लोग का मौलिक अधिकार है यह अधिकार बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा हमें संवैधानिक तौर से दिया गया है। जिसका हम सभी कोटि-कोटि नमन करते हैं क्योंकि आज उन्हीं के संविधान की देन है कि हम सभी स्वतन्त्र और संपूर्ण तरीके से भारत के किसी भी कोने में आ जा सकते हैं। और अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से रख सकते हैं। बाइक रैली का नेतृत्व कर रहे राहुल व लिटिल की टीम गाने बजाने के साथ स्वतंत्रता दिवस को खुशी-खुशी मनाया और सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-