September 11, 2026

खड़े डम्पर मे ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर चालक बुरी नजर घायल

Spread the love

चंदौली कोतवाली क्षेत्र के भिखारी पुर गांव के सामने घने कोहरे के कारण बालू लदी खड़े डंपर में पीछे से आ रही बालू लदे ट्रक ने टक्कर मार दीया । जिससे ट्रक चालक ट्रक के केबिन में फंस गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एनएचएआई पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला कर दो क्रेन एक जेसीबी की मदद से लगभग 2 घंटे बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया ट्रक चालक को पैर में चोट आई है । उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । इस दौरान नेशनल हाइवे-2 पर बिहार से वाराणसी लेन पर लगभग 2 घंटे तक यात्रियों आवागमन ठप रहा ।
दरअसल बिहार डिहरी इलाके में स्थित सोन नदी से बालू लेकर एक ट्रक वाराणसी की तरफ जा रहा था । इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव के पास नेशनल हाइवे-2 पर पहले से खड़ी बालू लदी एक डम्फर में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया । घटना के बाद ट्रक चालक का दाहिना पैर स्टेरिंग के नीचे बुरी तरह फस गया । जिससे वह निकल नहीं पा रहा था और दर्द के मारे ट्रक चालक छटपटा रहा था । कोहरा घना होने के कारण ग्रामीण समझ नही पाए कि क्या हुआ । ट्रक के क्लीनर ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी घटना की सूचना तत्काल पुलिस व एनएचएआई को दी । सूचना पाकर मौके पर सदर कोतवाली पुलिस और एनएचएआई की टीम भी पहुंच गई और तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया गया । लेकिन ट्रक चालक का पैर बुरी तरफ फंसे होने के कारण ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकालने में दिक्कत हो रही थी । एनएचएआई ने तत्काल मौके पर एक जेसीबी और दो बड़ी क्रेन मंगवाई । जिसके बाद रेसक्यु अभियान को दोबारा शुरू किया गया । मोटे लोहे के चैन को बांधकर ट्रक के केबिन और पीछे के हिस्से को दोनो क्रेन व जेसीबी से खींचकर केबिन में जगह बनाई गई । इसके बाद एनएचएआई के कर्मचारियों ने चालक का पैर सावधानीपूर्वक बाहर निकाला और तत्काल एनएचएआई के एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल भेज दिया गया । राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक फंसे होने के दौरान लगातार बात कर रहा था और उसकी स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह खतरे से बाहर है । हालांकि उसे दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी । इस दौरान नेशनल हाईवे 2 पर बिहार से वाराणसी की तरफ जाम लग गया था । घटना ओवर ब्रिज पर हुई थी इस सर्विस रोड से छोटी गाड़ियों को निकाला जा रहा था ।
मामले को सम्हालने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स आ गई थी । इस दौरान लगभग 2 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक डम्फर बालू लेकर बिहार से वाराणसी की तरफ जा रहा था । जिसका पिछला चक्का पंचर हो गया था । इसी दौरान एक और ट्रक बालू लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था । ट्रक चालक की आंख लग गई थी और उसने खड़ी डंपर में पीछे से टक्कर मार दिया था।