
वाराणसी. भाजपा के विधानपरिषद सदस्य बुक्कल नवाब के श्री हनुमान जी को मुसलमान कहे जाने पर काशी में बड़ा घमासान मचा है। हर चट्टी चौराहे पर चर्चा का विषय बना है कि ये भाजपा के बड़ नेता आाखिर चाहते क्या हैं। कभी सीएम हनुमान जी को दलित बता देते हैं तो कोई उन्हें जाट बताता है। अब उन्हें मुसलमान कहा जा रहा है। काशीवासियों का कहना है कि हनुमान जी का अपमान हम कतई नहीं सहेंगे। इस मामले में भाजपा पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में पार्टी जनों ने लंका थाने के इंस्पेक्टर को तहरीर दी और भाजपा एमएलसी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। युवा नेता सत्यप्रकाश सोनकर सोनू ने कहा मुख्यमंत्री को तुरन्त बुक्कल नबाब की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बुक्कल नबाब को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए ।
समाजवादी पार्टी पार्षद दल नेता कमल पटेल , पूर्व पार्षद वरुण सिंह , कैंट विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव और युवा नेता सत्यप्रकाश सोनकर सोनू के नेतृत्व में ़प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पहुंचा लंका थाने और इंस्पेक्टर से मिल कर प्रार्थनापत्र दिया। प्राथना पत्र में बुक्कल नबाब के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग के साथ जनमानस की भावनाओं से हुए खिलवाड़ की पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।
पार्षद कमल पटेल ने कहा पहले मुख्यमंत्री ने हनुमान जी को दलित बताया, उसके बाद उनके केंद्रीय मंत्री ने जाट बताया अब उनके विधानपरिषद सदस्य द्वारा मुस्लिम बताया जाना निंदनीय है। पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा उच्च पद पर आसीन व्यक्ति जिसकी हर बात को लोग गम्भीरता से सुनते हों के द्वारा ऐसी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें बोलना एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा हो सकती है। कैंट विधान सभा अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा चुनावी लाभ की नीयत से प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने की यह सोची समझी रणनीति है।
प्रतिनिधिमंडल में सत्यप्रकाश सोनकर सोनू , दिनेश पटेल , सूरज गौड़ ,संजय प्रियदर्शी , आलोक गुप्ता , संजय यादव , प्रकाश साहनी , गौरव श्रीवास्तव , आशीष शर्मा , दिलीप कश्यप , राजेश वर्मा , शेर अली , मो कलीम, विनय भट्ट, राजेश वर्मा गुड्डू, सतीश पाल, अमन यादव, अरविंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
थानाध्यक्ष लंका भारतभूषण तिवारी ने विधिक राय लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max