April 22, 2026

वाराणसी: घर में नौकर को लाने से पहले हो जाये सावधान, कहीं भुगतना ना पड़े ये नुकसान।

Spread the love

वाराणसी : अक्सर आपके घर कोई ना कोई व्यक्ति किसी काम से आपके घर आता है और आप उसे घर के अंदर बैठा लेते है और धीरे-धीरे वह अंजान व्यक्ति आपसे जान पहचान बनाने लगता है और आप भी उससे बातचीत करने लगते है लेकिन आपको बता दें की अगर आप ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइये क्योकि यह आपके लिए और आपके बच्चे के लिए खतरा बन सकता है। क्योकि वाराणसी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पर्दाफाश किया है जो एक शातिर बच्चा चोर है। यह गिरोह बच्चों को टॉफी चॉकलेट के बहाने बहला फुसलाकर बच्चों को चुरा ले जाता है और उन्हें भिक्षावृति के लिए बेच देता है। इस गिरोह में एक पुरुष सहित दो महिलाएं शामिल है।

पुलिस ने कड़ी मेहनत और लगन से इस गिरोह को पकड़कर पर्दाफाश करबड़ी सफलता हासिल किया है। आपको बता दें कि वाराणसी के बलुआबीर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी राजू गुप्ता का ढाई साल का बच्चा 28 नवम्बर को अचानक गायब हो गया था। राजू ने बताया कि उसके घर में एक महिला 15 दिन से घर का काम करने के लिए आती थीं। 28 नवम्बर को जब वो घर पर काम करने आयी तो उसके बच्चे को टॉफी चॉकलेट दिलाने के बहाने से उसके बच्चे को बाहर ले गयी और वो बच्चे सहित कहीं गायब हो गयी है। बच्चा ना मिलने पर राजू ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ करवाया। जिसपर करवाई करते हुए पुलिस ने सर्विलांस से सूचना इक्क्ठा करके महिला का लोकेशन पता किया गया तो उसका लोकेशन राजस्थान बता रहा था । बच्चे की बरामदगी के लिए जब पुलिस राजस्थान पहुंची तो उनका लोकेशन हरियाणा बताने लगा। हरियाणा जा कर पता चला कि वो वहां से पं बंगाल के लिए निकल चुकी है।

लेकिन आज सुबह उनका लोकेशन वाराणसी का सिटी स्टेशन बताया तो पुलिस ने उस पर तत्काल कार्रवाई उसे सिटी स्टोशन के प्लेटफार्म नं 3 से बच्चे सहित गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके गिरोह में शामिल सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे लोग अपना जीवन यापन के लिए भिक्षावृति का काम करती है। साथ ही वो बच्चे को चुराकर बेचने का भी काम करती है। वो इस बच्चे को चुरा कर राजस्थान मदन राजपूत नामक व्यक्ति को बेचने के लिए गए थे। लेकिन उसने इस बच्चा लेने से इंकार कर दिया। फिर हम लोग हरियाणा गए लेकिन वहां भी कोई खरीदार नहीं मिला। तो निराश होकर हम पं बंगाल जा रहे थे कि तभी आप लोगों ने हमे पकड़ लिया।