
वाराणसी: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से लगभग एक घंटे की देरी से वाराणसी अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चुके हैं। इस समय योगी आदित्यनाथ सर्किट हॉउस में अधिकारियों के संग कानून व्यवस्था पर मीटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का पुलिस लाइन के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और मंडल के आला अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां से उनका काफिला सीधे सर्किट हॉउस के लिए रवाना हो गया।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे चुके हैं। सीएम इस समय सर्किट हॉउस में जिले के आला अधिकारियों संग कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में चल रही प्रवासी भारतीय दिवस और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का निरिक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से सड़क मार्ग द्वारा टेंट सिटी की तैयारियों का निरिक्षण करने ऐढे गांव भी जायेंगे। यहां से वापस सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हॉउस पहुंचेंगे और प्रवासी भारतीय दिवस सम्मलेन और प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनज़र समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग द्वारा पियरी स्थित हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला के घर जायेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के नवनिर्मित हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max