November 6, 2026

बैंक खाते से तीरासी हजार की धोखाधड़ी बडागाँव वाराणसी

Spread the love

बैंक खाते से तीरासी हजार की धोखाधड़ी
बडागाँव वाराणसी 3 मार्च – – भारतीय स्टेट बैंक शाखा बडागाँव में स्थित एक खाता धारक के खाते से अञात जालसाजो ने तीरासी हजार तीन सौ अस्सी रुपये का टिकट बुक करा कर धोखाधड़ी किया है। भुक्तभोगी को जानकारी होने पर उसने कल शाम को स्थानीय थाने में अञात के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बडागाँव थानाक्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी श्रवण कुमार यादव का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बडागाँव में है इनके खाते से अञात जालसाजो ने आनलाइन आई आर सी टी सी के माध्यम से टिकट बुक करा कर उपरोक्त धनराशि निकाल लिये। सबसे बड़ी बात है कि खाता धारक को पैसा कटने की सुचना मोबाइल पर भी नहीं मिली उसे इस घटना की जानकारी कल बैंक में पासबुक चढ़वाने के बाद हुई बताते चलें की एक सप्ताह पूर्व भी इसी बैंक के खाता धारक छोटेलाल लिपिक के खाते से जालसाजो ने पचास हजार रुपये का टिकट बुक करा कर जालसाजी कर लिया था। इस तरह की आयेदिन घट रही घटनाओं से खाताधारकों में दहशत व्याप्त है।