बडागाँव वाराणसी 3 मार्च – – बीती रात चोरों ने बडागाँव थानाक्षेत्र में स्थित एफ सी आई गोदाम सहित अलग अलग स्थानों पर आठ दुकानों का शटर तोड़कर अड़तालीस हजार रुपये नगद सहित एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा ले गए वहीं तीन दुकानों से चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है। चोरी की सुचना सभी दुकानदारों ने पुलिस को दे दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार चोरों का एक दल बडागाँव बाजार के पश्चिमि छोर पर स्थित सरन पटेल के परचुन की दुकान से छह हजार रुपये नगद सहित दस हजार रुपए मूल्य के मेवा के सामान चुरा लिया वहीं बगल में स्थित मूलचंद मिश्रा के युपिका कंप्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया वहीं पर सड़क के दुसरी पटरी पर स्थित गोरख ऊमरवैश्य के आकांक्षा जनरल स्टोर के दुकान का शटर तोड़कर सोलह हजार रुपये नगद सहित पचास हजार रुपये के सौंदर्य प्रसाधन का सामान चुरा ले गए वहीं चोरों ने इसी थानाक्षेत्र के कुसहीं गांव में स्थित कमला पटेल के कटरे में स्थित पांच दुकानों अनिल पटेल के जनरल एवं किराना के दुकान से पच्चीस हजार रुपये नगद सहित हजारों रुपए मुल्य के खाने पीने का सामान चुरा ले गए वहीं लालबहादुर पटेल के दुकान से पांच सौ रुपये नगद सहित हजार रुपये मूल्य के जनरल स्टोर का सामान उठा ले गये इसी तरह चोरों ने इलियास के सायकिल की दुकान से पांच सौ रुपये नगद सहित रिंच पाना उठा ले गये। वहीं चोरों को धर्मेंद्र कुमार और घनश्याम पटेल के दुकान से कुछ भी हाथ नहीं लगा है। वहीं चोरों का दल गांगखुर्द में स्थित एफ सी आई गोदाम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किये हैं समाचार दिये जाने तक एफ सी आई गोदाम में गोदाम प्रभारी द्वारा राशन की बोरियों की गिनती करायी जा रही थी। एक तरफ चोर जहां पुरी रात सरेआम सडकों पर स्थित दुकानों में चोरी कर रहे थे वहीं पुलिस को इसका भनक तक नहीं लगा चोरी की जानकारी दुकानदारों को तब हुई जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे। लबे सड़क हुई चोरी की इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-