August 12, 2026

*सहारनपुर के शूटरों का नेशनल मास्टर गेम में जलवा झटके 5 पदक*

Spread the love

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चल रहे नेशनल मास्टर गेम 2019 में शूटिंग में सहारनपुर के शूटरों ने फिर से अपना जलवा दिखाया और सहारनपुर का नाम हमेशा की तरह रोशन किया है। सहारनपुर रायफल क्लब के सह सचिव फैसल खान ने एक सिल्वर मेडल, अफ़ज़ाल अहमद ने 2 सिल्वर मेडल और शीराज़ खान ने 2 कांस्य पदक पर निशाना लगाया। गौरतलब है कि नेशनल मास्टर गेम की मेजबानी अबकी बार उत्तराखंड को मिली है जिसमे तमाम राज्यो के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और हर खेल को शामिल किया गया है। फैसल खान, अफ़ज़ाल अहमद, शीराज़ खान और खिज़र खान ने शूटिंग की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया, जिसमे 5 पदक जीतकर सहारनपुर का नाम हमेशा की तरह शूटिंग में रोशन किया है। कोच याक़ूब अहमद, शादाब हनफ़ी, फैसल नवाब, शाहिद अहमद और मोनी ने शूटरों की इस उपलब्धि पर ख़ुशी जताई और एक सम्मान समारोह आयोजित कर शूटरों का अभिनंदन करने की बात कही है। फैसल खान, अफ़ज़ाल अहमद और शीराज़ खान ने अपने पांचों मैडल भारत के बहादुर पायलट ग्रुप कमांडर अभिनंदन को समर्पित करने की घोषणा भी की और ये पांचों मैडल स्पीड पोस्ट के ज़रिए पायलट अभिनंदन को भेजे जाएंगे। पुरुस्कार वितरण देहरादून के पैवेलियन ग्राउण्ड में आयोजित किया गया और पुरुस्कार वितरण उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने किया।साभार