रामनगर के भीटी गांव स्थित ढुढ़ीराज पुलिया के समीप रविवार सुबह पुलिस व अंतरप्रांतीय डकैत के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रमुख अनुप कुमार शुक्ल एसआइ विनय दूबे, एसआइ अजय प्रताप सिंह, एसआइ सुमन यादव व हमराहियों संग घेराबंदी कर डकैत का इंतजार कर रहे थे। डकैत अपने एक साथी के साथ डकैती की नियत से रामनगर आया था।
बाइपास से उतर कर कालोनी की ओर जा रहे दो लोगों से जब पुलिस रोक कर पूछताछ करने लगी, तभी पकड़ जाने के भय से दोनों फायरिंग कर भागने लगे। क्रास फायरिंग में चली गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद पैर में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी अंतरप्रांतीय डकैत विनोद खरवार (38) को पुलिस ने दबोच लिया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने काफी देर तक छानबीन की लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
वहीं घायल डकैत को पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटनास्थल से पुलिस को एक 32 बोर पिस्टल व कुछ खोखे बरामद हुए। घटना के बाद सीओ कोतवाली बृजनंदन राय मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।पकड़ा गया डकैत बिहार प्रांत के जिला रोहतास (सासाराम) थाना विक्रमगंज के धुसियाकला गांव का रहने वाला हैं।और फूलपुर में 2012 की डकैती व हत्याकांड का वांछित है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-