August 21, 2026

बलिया में बैट्री फटते ही आग का गोला बना ट्रक-

Spread the love

*बलिया में बैट्री फटते ही आग का गोला बना ट्रक*

 

 

 

बलिया के एनएच 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर के पास आज दोपहर केबल वायर लदे ट्रक की बैट्री अचानक फटने से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक की टंकी तेज आवाज के साथ फटी, जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गये।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विस ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी भोला कुमार यादव का ट्रक गुजरात के सिलवासा से बिजली का वायर लोड करके यूपी बिहार के रास्ते नेपाल जा रहा था। अचानक बैट्री फट जाने की वजह से ट्रक में आग लगी और धू-धू कर ट्रक जल गया।