May 13, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियो की टीम ने बलिया के कई रेल खण्डों का किया निरीक्षण-

Spread the love

*पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियो की टीम ने बलिया के कई रेल खण्डों का किया निरीक्षण*

 

*(स्मार्ट हलचल शीतल निर्भीक)*

बलिया। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी जाड़े एवं कोहरे के मौसम को ध्यान में रखकर संरक्षित और तीव्रगामी रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिये कार्य योजना के तहत आज शुक्रवार को  मुख्य संरक्षा अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे श्री मुकेश मल्होत्रा एवं उनकी टीम द्वारा सहतवार, बलिया स्टेशनों एवं सहतवार- बाँसडीह-बलिया रेल खण्ड का सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही साथ बाँसडीह-बलिया रेल खण्ड पर किमी सं-59 से किमी 62 तक दलदली भूमि की समस्या और उसपर रेल पटरियों के सुदृढ़ी करण का निरीक्षण कर समस्या के निदान की समीक्षा की गई।

 

मुख्य संरक्षा अधिकारी मल्होत्रा एवं सेफ्टी ऑडिट टीम के साथ सुबह सहतवार स्टेशन पहुंचकर अपने निरीक्षण की सुरुआत सहतवार स्टेशन के स्टेशन पैनल, रिले रूम,बैटरी रूम, इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई रूम, रिले रूम, बैटरी रूम,पॉइंट एण्ड क्रासिंग का गहन निरीक्षण कर किया व उपकरणों के समयबद्ध अनुरक्षण की जानकारी ली साथ ही सहतवार स्टेशन में कार्यरत संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों का  संरक्षा के प्रति ज्ञान परखा। इसके साथ ही उन्होंने सहतवार-बाँसडीह रेल खण्ड पर किमी सं-48/05-06 पर ट्रैक का अनुरक्षण कर रहे इंजीनियरिंग गैंग संख्या 06 का निरीक्षण किया गैंग के टूल्स एवं सेफ्टी गैजेट्स की जाँच की। उन्होंने गैंग कर्मचारियों के संरक्षा ज्ञान को परखने के बाद उन्हें संरक्षा के प्रति सदैव उत्तरदायी रहने की शपथ दिलाई गयी।

 

तदुपरान्त सेफ्टी ऑडिट टीम निरीक्षण स्पेशल ट्रेन  से बाँसडीह यार्ड में किमी संख्या-55/25-29 पर पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया और विद्युत विफलता अथवा आपात काल में फेल-सेफ पध्दति समेत अर्थ की जाँच की । इसके बाद सेफ़्टी ऑडिट टीम बाँसडीह -बलिया रेल खण्ड पर किमी सं-56/04-05 पर स्थित ट्रैफिक समपार सं-05 का निरीक्षण किया और गेट मैन का संरक्षा ज्ञान परखा।

 

इसके साथ ही रोड सरफेस,गति अवरोधक,गेट सिग्नल्स,चेतावनी बोर्ड एवं हाइट गेजों की भी जाँच की और संतुष्ट होने के पश्चात बलिया स्टेशन पहुँचे और संरक्षित यातायात प्रबंधन हेतु इंजीनियरिंग सिगनल,ऑपरेटिंग विभाग के संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की सक्षमता प्रमाण-पत्र व पीरियाडि कल मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट की जाँच की गयी। इसके साथ ही बलिया स्टेशन सेक्शन में संस्थापित बर्थिंग ट्रैकों, पॉइंट मशीनों,सिगनलों,पैदल उपरिगामी पूल की ऊँचाई एवं अप्रोच, प्लेटफार्म लेंथ क्लियरेंस ,फायर एलार्म,स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम,पॉइन्ट संख्या 210 B की क्रासिंग , स्विच एक्सटेंशन जॉइन्ट सं-13 तथा विभिन्न उपकरणों की फेल सेफ साइड प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण करते हुए संरक्षा की समीक्षा की और सम्बंधित को निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने  में ट्रैक्शन ओवर हेड लाइन,पावर फिडर, समपार फाटकों,कर्वेचर, पूल पुलियाओं के स्टैंडर्ड मानकों का परीक्षण करते हुए ब्लाक सेक्शन के मध्य रेल खण्ड का स्टैंडर्ड मानकों के अनुसार लाइन फिटिंग्स और उसपर संस्थापित सिगनलो,टर्न आउट्स,बैलास्टिंग एवं पैकिंग , कर्वेचर पर पर्याप्त क्लियरेंस,पॉइंट्स एंड क्रासिंग, रेलवे ट्रैक लाइन फिटिंग्स, विद्युतिकृत कलर लाइट सिगनल, लॉक एण्ड ब्लाक टोकन लेस इंस्ट्रूमेंट,ब्लाक ओवरलैप,ब्लाक एवं सिगनल ओवरलैप,प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुरक्षासंरक्षा के सम्बन्ध में  निरिक्षण किया। इस खण्ड में स्थित विभिन्न समपार फाटकों के बूम लॉक की लाकिंग एवं हाईट गेजों के संस्थापन को सुनिश्चित किया एवं इस खंड में पड़ने वाले पुल-पुलिया व कर्वेचर पर ट्रैक फिटिंग्स का गहन निरीक्षण किया और सम्बंधित को निर्देश दिया।

 

पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी के जनसम्पर्कअधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि इस दौरान मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक,गोरखपुर श्री आलोक सिंह, मुख्य विद्युत डिजाइन इंजीनियर ओपी सिंह, चीफ रोलिंग स्टाक इंजीनियर फ्रेट श्री एस.के.भारती, मुख्य सिगनल इंजीनियर श्री नीरज गुप्ता ,उप मुख्य इंजीनियर (ट्रैक) श्री राजेन्द्र प्रसाद,अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) एसपी एस यादव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला,वरिष्ठ इंजीनियर द्वितीय श्री सत्यम सिंह,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 श्री यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सामान्य)ए0के0 सक्सेना,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सामान्य) श्री पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण)आरएन सिंह,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) श्री ए के श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।